दामाद जहीर को लेकर ये क्या बोल गए शत्रुघ्न सिन्हा?

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की, तब से 51 दिन बीत चुके हैं।

कपल अपने हनीमून और रोमांटिक तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करते नजर आते हैं।

हालांकि, इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी फैलीं।

किसी ने कहा कि एक्ट्रेस के दोनों भाई भी इस शादी से खुश नहीं हैं, तो किसी ने कहा कि एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी से नाराज हैं।

इन सभी अफवाहों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बात की

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल को 'एक दूसरे के लिए बने' बताया।

दिग्गज अभिनेता ने कहा कि उन दोनों की शादी हमारे आशीर्वाद से हुई है,

उन्होंने कुछ भी 'अवैध' या 'असंवैधानिक' नहीं किया है।