कहते हैं समुद्र की गहराइयां मापना, ब्रह्मांड के लिए भी मुश्किल है।

आज से 382 साल पहले 1641 में मर्चेंट रॉयल नाम का एक जहाज डूबा था।

दावा है कि उस पर अरबों रुपये का सोना था।

अब ब्रिटेन की ही एक कंपनी ने इसे खोजने का काम शुरू कर दिया है।

 2019 में इसकी खोज की गई थी, तब इस जहाज का ऊपरी हिस्सा तो मिला, लेकिन निचला हिस्सा कभी खोजा नहीं जा सका।

 इसके मलबे को खोजने वाली विशेषज्ञ कंपनी ‘मल्टीबीम सर्विसेज’ इस काम को करेगी।

कंपनी के लीडर निगेल हॉज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “वहां हजारों जहाज़ों के टुकड़े हैं और मर्चेंट रॉयल उनमें से एक है।

मर्चेंट रॉयल, जिसे विशाल खजाने की वजह से "एल डोरैडो ऑफ़ द सीज" नाम भी दिया गया था।

 दावा है कि इसमें जितना सोना दफन हुआ है उसकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 42000 करोड़ रुपये हो सकती है।

अगर यह सोना मिलता है तो कोलंबिया की किस्मत बदल जाएगी।