अनंत-राधिका की शादी में होंगी ये खास चीजें

Photo Credit: Socail Media

क्या आप जानते हैं इस शादी का बनारस कनेक्शन?

अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी बनारसी साड़ियों की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।

इसलिए अनंत की शादी में बनारसी साड़ियों की धूम रहेगी।

नीता अंबानी खुद हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के साथ बनारस गई थीं।

वहां उन्होंने बनारसी साड़ियों की खरीदारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने करीब 50-60 साड़ियों का ऑर्डर भी दिया है।

अनंत अंबानी की शादी का बनारस कनेक्शन यहीं खत्म नहीं होता।

नीता ने अपनी शादी के लिए बनारस के मशहूर 'काशी चाट भंडार' से 'टमाटर चाट' भी मंगवाई है।

अनंत अंबानी की शादी के लिए काशी चाट भंडार को पालक चाट, चना कचौड़ी और आलू टिक्की चाट के भी ऑर्डर मिले हैं। इन्हें कुल्हड़ में परोसा जाएगा।

बात सिर्फ साड़ियों और चाट तक सीमित नहीं है। 

अनंत अंबानी की शादी के लिए बनारस के क्षीरसागर स्वीट्स को खीर कदम जैसी मिठाइयों का ऑर्डर मिला है। 

 इसके अलावा अनंत अंबानी की शादी में 'बनारस गली' भी बनने जा रही है। यहां मेहमान मशहूर बनारसी पान का स्वाद भी चखेंगे। इस पर सोने का वर्क होगा।