जंगल में इतनी बुरी हालत में मिली महिला, देखते ही रोने लगे लोग

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

जंगल में एक 50 साल की महिला को लोहे की जंजीर से पेड़ से बांध रखा था 

महिला की चीख सुनकर कुछ लोग दौड़े और उसे देखकर दंग रह गए।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

महिला के पास से अमेरिका के पासपोर्ट की फोटोकॉपी और तमिलनाडु के पते वाला आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।

लोगों ने महिला को बचा लिया है, लेकिन पुलिस अभी भी इस बात की जांच कर रही है कि महिला के साथ ऐसा किसने किया।

आशंका है कि महिला का पति उसे जंगल में छोड़कर भाग गया।