दुश्मन को भी वश में कर लेता है ऐसा आदमी!

Photo Credit: Google

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में ऐसे व्यक्ति का वर्णन किया है जो अपने शत्रु को भी अपने वश में करने की शक्ति रखता है।

 आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर व्यक्ति में उत्साह हो तो वह कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से कर सकता है। 

चाणक्य कहते हैं कि दुनिया में जितने भी उत्साही लोग हुए हैं उन्होंने असंभव कार्यों को भी संभव कर दिखाया है।

 चाणक्य के अनुसार उत्साही व्यक्ति अपने मन में पल रही पापमय इच्छाओं पर भी विजय प्राप्त कर सकता है।

 चाणक्य कहते हैं कि दुनिया में वही व्यक्ति सफल होता है जिसके अंदर कुछ करने का जुनून होता है। 

जो लोग उत्साह के साथ काम करते हैं वे जीवन भर तरक्की करते हैं और दूसरों से दो कदम आगे रहते हैं। 

वहीं चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति दिल से उत्साही नहीं होता और आलसी होता है, वह जीवन में कुछ भी नहीं कर पाता है।

 ऐसे लोग उन कार्यों में सफलता प्राप्त नहीं कर पाते जिनमें सफलता निश्चित होती है। 

चाणक्य कहते हैं कि कायर लोग भाग्य का सहारा लेते हैं। 

उत्साही लोग ऐसे कार्य भी कर जाते हैं जिनकी सफलता संदिग्ध होती है।