भारतीय महिलाओं को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट

देश के करीब 50 फीसदी बालिग आलसी हैं, जो आवश्यकता के अनुरूप शारीरिक परिश्रम नहीं करते

महिलाओं की स्थिति पुरुषों की तुलना में और भी खराब है

द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, भारत में 57 फीसदी महिलाएं शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं

यहां शारीरिक श्रम का अर्थ है कि लोग व्यायाम नहीं करते, पैदल नहीं चलते या दौड़ते नहीं हैं

इससे सेहत से जुड़े जोखिम बढ़े हैं

अगर स्थिति यही रही, तो 2030 तक 60 फीसदी भारतीय विभिन्न बीमारियों का शिकार हो जाएंगे

2030 तक 60 % वयस्कों पर मधुमेह जैसी बीमारियों का खतरा है