कच्चा या भुना, कौन सा मखाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

मखाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इसे हेल्दी स्नैक के तौर पर आसानी से खाया जा सकता है।

घर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मखाना दिया जा सकता है।

डाइटीशियन मोहिनी डोंगरे का कहना है कि कच्चे और भुने दोनों तरह के मखाने फायदेमंद होते हैं।

मखाना डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी स्नैक का विकल्प है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है।

मखाने के सेवन से पेट साफ होता है और कब्ज की समस्या भी नहीं होती। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।

अगर आप भी लंबे समय से वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो मखाने को हेल्दी स्नैक के तौर पर शामिल कर सकते हैं।