पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी ने चौंकाया

Photo Credit: Google

पाकिस्तान में जनगणना के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है

 ताजा आंकड़े बताते हैं कि पड़ोसी देश में हिंदुओं की आबादी में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

लेकिन पाकिस्तान की कुल आबादी में उनकी हिस्सेदारी कम हुई है।

वहीं, मुसलमानों की आबादी में मामूली गिरावट आई है।

पिछले साल की जनगणना के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक,

पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 2017 में 35 लाख से बढ़कर 2023 में 38 लाख हो गई है।

पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो ने गुरुवार को 7वीं जनसंख्या और आवास जनगणना 2023 के नतीजे जारी किए।

 पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 2023 में  24,04,58,089 थी।

 वहीं, पिछले छह वर्षों में सभी प्रमुख धार्मिक अल्पसंख्यकों की आबादी में वृद्धि हुई है।

 हालांकि, कुल आबादी के प्रतिशत में उनकी हिस्सेदारी मिश्रित तस्वीर पेश करती है। 

हिंदुओं की आबादी  2023 में 3.8 मिलियन हो गई है।

 ईसाइयों की आबादी भी 2.6 मिलियन से बढ़कर 3.3 मिलियन हो गई है।

 अहमदिया आबादी में भी कुल आबादी में उनके हिस्से में गिरावट देखी गई है

 उनके समुदाय का आकार 2017 में 191,737 (0.09 प्रतिशत) से 29,053 घटकर 162,684 (0.07 प्रतिशत) हो गया है।