आदमी के लिए किसी 'वरदान' से कम नहीं है प्याज, जानें इसके फायदे

प्याज के बिना कोई भी सब्जी बेस्वाद होती है। सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों में प्याज की अहम भूमिका होती है।

 प्याज न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।

प्याज हीट स्ट्रोक से राहत दिलाता है और प्राकृतिक रूप से ठंडक देता है।

प्याज में पोटैशियम, सोडियम, फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनॉल जैसे प्राकृतिक गुण होते हैं।

 प्याज गैस और अपच जैसी समस्याओं से बचाता है और पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है।

प्याज पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन में मदद कर सकता है और क्रोमियम ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार होता है।

कच्चे प्याज में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।