यहां मिली कई प्राचीन सुरंगें, अंदर छिपा है सैकड़ों साल पुराना राज....

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के देवलगढ़ में पुरातत्व विभाग को चार प्राचीन सुरंगें मिली हैं। 

ये सुरंगें कत्यूरी शासनकाल की बताई जा रही हैं। 

इन सुरंगों की लंबाई 75 मीटर से 150 मीटर बताई जा रही है।

 इन सुरंगों की जानकारी मिलते ही संस्कृति विभाग देहरादून और पुरातत्व विभाग पौड़ी की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

 देवलगढ़ के नौलागढ़ के पास ये सुरंगें मिली हैं। 

ये मिट्टी में दबी हुई थीं, जिस वजह से लोगों की इन पर नजर नहीं गई।

 माना जा रहा है कि ये सुरंगें राजा अजयपाल के समय की हो सकती हैं। 

इन सुरंगों का इस्तेमाल सैनिक बैरक के रूप में करते होंगे। 

इन सुरंगों में सीढ़ियां भी बनी हुई हैं।