इसरो आज फिर रचेगा इतिहास!

इसरो आज ऐतिहासिक लॉन्च करने जा रहा है।

इससे देश को नए रॉकेट और सैटेलाइट मिलेंगे।

इसके साथ ही देश को आधिकारिक तौर पर एक नया रॉकेट मिल जाएगा।

इसके अलावा लॉन्च होने वाला सैटेलाइट आपदाओं की पहले ही जानकारी दे देगा।

इसरो 16 अगस्त 2024 को सुबह 9:17 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से SSLV-D3 रॉकेट लॉन्च करेगा।

यह रॉकेट देश के नए EOS-8 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को लॉन्च करेगा।

इसके अलावा एक छोटे सैटेलाइट SR-0 डेमोसैट को भी पैसेंजर सैटेलाइट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

दोनों सैटेलाइट धरती से 475 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक गोलाकार कक्षा में चक्कर लगाएंगे।