'बेटी' के चक्कर में  पैदा कर डाले 10 बेटे, लोगों ने दिया ऐसा जवाब!

आपने अब तक सुना होगा कि लोग लड़का होने की उम्मीद में लड़कियों को जन्म देते हैं, 

लेकिन एक महिला ऐसी भी है जिसने लड़की होने की उम्मीद में कई बेटों को जन्म दिया है। 

दिलचस्प बात यह है कि वह अपनी बेटी को बहन देने के लिए फिर से गर्भवती हो गई है।

 अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली येलेंसिया रोसारियो 31 साल की हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बेटी होने की उम्मीद में कुल 9 बेटों को जन्म दिया। 

जब वह 10वीं बार गर्भवती हुई, तो भगवान ने उसकी सुन ली।

 उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, जिसमें एक लड़की भी शामिल है।

 कायदे से तो उसे यहीं रुक जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

 येलेंसिया अब चाहती है कि उसकी बेटी की भी एक बहन हो, इसी उम्मीद के साथ वह 11वीं बार फिर से गर्भवती हुई है।