पेशाब करते समय होती है जलन, तो हो सकती है ये भयंकर बीमारी

पेशाब करते समय जलन होना एक आम समस्या है लेकिन इसे नज़रअंदाज़ करना उचित नहीं है।

मेडिकल भाषा में इसे डिस्यूरिया कहते हैं। पेशाब करते समय जलन क्यों होती है, यह जानना ज़रूरी है।

पेशाब करते समय जलन या पेशाब करते समय दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं।

क्लैमाइडिया, गोनोरिया, हर्पीज आदि जैसे यौन संचारित संक्रमणों के कारण भी पेशाब करते समय जलन होती है।

प्रोस्टेट का संक्रमण केवल पुरुषों को ही हो सकता है। इसे प्रोस्टेटाइटिस कहते हैं।

किडनी में पथरी होने के कारण भी पेशाब करते समय जलन हो सकती है। कुछ रसायनों के इस्तेमाल के कारण भी डिस्यूरिया हो सकता है।

आमतौर पर डिस्यूरिया की बीमारी एक-दो दिन में ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में डॉक्टर के पास जाना ज़रूरी हो जाता है।