यहां पतियों को देना पड़ता है पाई-पाई का हिसाब!

Photo Credit: Google

भारत की तरह जापानी संस्कृति में भी पति अपनी पूरी तनख्वाह अपनी पत्नियों को देते हैं।

लेकिन जापान में एक दिलचस्प बात यह है कि पत्नियाँ फिर अपने पतियों को पॉकेट मनी देती हैं।

जानिए ऐसा क्यों होता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 74 प्रतिशत जापानी घरों का बजट महिलाएँ संभालती हैं

जबकि पुरुष सिर्फ़ पैसे कमाते हैं।

रिपोर्ट में 36 वर्षीय योशीहिरो नोज़ावा का ज़िक्र है,

जो काम करते थे और जैसे ही उन्हें तनख्वाह मिलती, वे सारा पैसा अपनी पत्नी को दे देते।

इसके बाद हर महीने की 15 तारीख़ को उनकी पत्नी उन्हें पॉकेट मनी के तौर पर 30 हज़ार येन देती थीं।

जापान में पतियों को दी जाने वाली इस पॉकेट मनी को 'कोज़ुकाई' कहा जाता है