महाशिवरात्री पर शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये चीजें, नाराज हो जाएंगे भोलेनाथ

हिंदू मान्यताओं के बीच महाशिवरात्री का पर्व एक विशेष महत्व रखता है। महाशिवरात्री हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है।

शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, चंदन, अक्षत, शमीपत्र आदि कई शुभ चीजें चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं

वहीं शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव को कभी भी ये  चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए

शिवलिंग पर कभी भी हल्दी नहीं चढ़ाई जाती क्योंकि हल्दी का संबंध स्त्रियों से माना जाता है और शिवलिंग पुरुषत्व का प्रतीक है।

सिन्दूर सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं इसलिए भगवान शिव को सिन्दूर चढ़ाना अशुभ माना जाता है।

शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान भोलेनाथ को कभी भी टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाए जाते क्योंकि ये अधूरे होते हैं और अशुद्ध माने जाते हैं।

भगवान शिव को तिल या तिल से बनी कोई भी चीज नहीं चढ़ानी चाहिए क्योंकि माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति भगवान विष्णु के मैल से हुई है।