अनंत-राधिका की शादी की वजह से आम लोगों की हुई मौज, जानिए कैसे

Photo Credit: Google

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट से शादी करेंगे।

 दोनों की आज शादी हो रही है।

 मुंबई में बड़ी संख्या में वीवीआईपी मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है। 

उनके भव्य स्वागत की पूरी तैयारियां चल रही हैं। 

यह शादी मुंबई के वाणिज्यिक केंद्र बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रही है। 

इस इलाके के ज्यादातर दफ्तरों ने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है।

 ज्यादातर दफ्तरों ने कर्मचारियों को सोमवार 15 जुलाई 2024 तक घर से काम करने को कहा है। 

इस फैसले से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। 

उन्हें 4 दिनों तक मुंबई की भीड़भाड़ से नहीं जूझना पड़ेगा। 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का विवाह समारोह तीन दिनों तक चलेगा। 

12 जुलाई से 14 जुलाई तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

इनमें विवाह, रिसेप्शन और आशीर्वाद समारोह शामिल हैं।