सावधान! Reel बनाने वाली लड़की को सांप ने डसा

PC - Google

राजस्थान के टोंक जिले में इंस्टाग्राम रील बनाकर लोगों को हंसाने वाली एक लड़की को कोबरा ने डस लिया। 

कोबरा द्वारा डसने कि वजह से लड़की की मौत हो गई। दीपा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

घाड़ कस्बे की रहने वाली दीपा साहू ने हाल ही में 14 जुलाई को एक रील बनाई थी। दीपा ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। 

वह सुबह 6 बजे अपने घर के पास गायों के लिए चारा काटने गई थी। इसी दौरान एक कोबरा सांप ने उसके पैर में डस लिया। 

दीपा चिल्लाई तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और सांप को मार दिया। दीपा के शरीर में जहर इतना फैल गया कि उसकी मौत हो गई। 

लोगों का मानना ​​है कि अगर कोबरा के काटने के एक घंटे के अंदर दीपा को अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।