लड़कियों को किस उम्र में बनना चाहिए माँ ?

कुछ लोग 20 साल की उम्र को मां बनने के लिए सही समय बताते है। तो कोई  40 की उम्र को परफेक्ट बताता है। 

मां बनने के लिए क्या कोई सही उम्र होती है? अगर कोई महिला 40 साल में मां बनना चाहे, तो यह कैसे संभव है ?

अमेरिकन कॉन्ग्रेस फॉर ऑब्स्टेट्रिशियंस एंड गायनेकोलॉजिस्ट (ACOG) के अनुसार 18 साल से लेकर 30 साल तक महिलाओं की फर्टिलिटी सबसे ज्यादा होती है। 

30 साल के बाद  फर्टिलिटी में गिरावट देखने को मिलती है। जिसके कारण 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी की संभावना कम हो जाती है। 

वही मेनोपॉज की उम्र 50 साल होती है जिसके बाद महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। 

बता दे, 30 साल की उम्र में डाउन्स सिंड्रोम की संभावना 900 में से 1 है वही 40 साल की उम्र में 100 में से 1 है। 

डॉक्टर्स की माने तो एग प्रिजर्व करने से 40 की उम्र के बाद भी बच्चा पैदा करने की क्षमता 30 की उम्र के समान ही होगी है।