अरशद नदीम ने इन 2 देसी चीजों से बढ़ाई स्ट्रेंथ

पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता है।

नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंक कर ओलंपिक में सबसे दूर भाला फेंकने का नया रिकॉर्ड भी बनाया है।

भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता है। उन्होंने भाला 89.45 मीटर दूर फेंका।

अरशद नदीम के लिए 92.97 किलोग्राम दूर भाला फेंकना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स में भाला फेंक को सबसे चुनौतीपूर्ण और तकनीकी खेल माना जाता है।

इस खेल में महारत हासिल करने के लिए ताकत, गति, समन्वय और तकनीक की जरूरत होती है।

नदीम के खेल में इन सभी का अच्छा संयोजन देखने को मिला।

अरशद ने विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट और मिनरल से भरपूर घी और दूध दोनों खाकर अपनी ताकत बढ़ाई थी।