विदाई में छाईं अंबानी परिवार की छोटी बहू!

Photo Credit: Google

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 

दोनों ने 12 जुलाई को सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं। 

राधिका ने अपनी शादी में पारंपरिक लाल और सफेद रंग का लहंगा पहना था।

 हैवी मल्टी लेयर नेकलेस और मांग टीका में राधिका दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

वेडिंग लुक के बाद अब राधिका का खूबसूरत विदाई लुक भी सामने आया है। 

रिया कपूर ने अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका का विदाई लुक फैन्स के साथ शेयर किया है। 

राधिका ने विदाई में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​का मल्टी पैनल बनारसी ब्रोकेड लहंगा पहना था। 

राधिका के लहंगे की चोली पर असली सोने से करचोबी वर्क किया गया है, जो कच्छ के आलीशान टेक्सटाइल से प्रेरित है।