Sunday, July 7, 2024
HomeWeatherWeather Update: कोहरे में छिपा राजस्थान, लगातार गिरते तापमान से परेशान हुई...

Weather Update: कोहरे में छिपा राजस्थान, लगातार गिरते तापमान से परेशान हुई जनता

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Weather Update: राजस्थान में छा रहे घने कोहरे से एक तरयप लोग परेशान है, वहीं दूसरी ओर सर्दि तथा शीतलहर से कंपन लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग का हना है कि 31 दिसंबर के बाद से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते है। जिसके तहत मौसम में बड़े बहलाव आ सकते है। वहीं प्रदेश में शीतलहर बढ़ने से गलन भी अधिक बढ़ गई है।

सिरोही के माउंट आबू का न्यूनतम तापमान तो जमाव बिंदु पर पहुंच चुका है। माउंट आबू के साथ-साथ राजस्थान के कई विभिन्न क्षेत्रों में पेड़-पौधों और वाहनों पर ओस परत बर्फ के जैसे जमी रही है। दिसंबर के महीने के खत्म होने के साथ-साथ कई जगहों पर कपकपी वाली सर्दी थोड़ी कम महसूस हो रही है।कहा जा रहा है कि इसी कारण से प्रदेश में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई बार तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिल रही है। नवंबर-दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे प्रदेश में लगातार बरकरार है। जिसके कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में चल रहे घने कोहरे को लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तरी पूर्वी हिस्सों में अगले 2-3 दिनों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहने वाला है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में जल्द ही नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने की संभावना बताी जा रही है। जिसके तहत मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। कुछ क्षेत्रों में बरसात भी हो सकती है।

प्रदेश के तापमान को देखे तो अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहे है। माउन्ट आबू, फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के करीब दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़े- Mata Lakshmi: आज शुक्रवार के दिन जानें माता लक्ष्मी के बारे में कुछ खास बातें

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular