Sunday, June 30, 2024
HomeWeatherRajasthan Weather: राजस्थान में ठंड के बीच बारिश की आशंका, IMD ने...

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड के बीच बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट!

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज), Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का कहर जारी है। ठंड के चलते लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से कोहरे की चादर छाई हुई है। इसी बीच मौसम विभाग तरफ से बताया जा रहा है कि 8-10 जनवरी के बीच राजस्थान में बारिश की आशंका जताई है। 8 और 9 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।

कपकपाती ठंड से जूझ रहा राजस्थान

पहाड़ों में हुई बर्फ़बारी का असर अब मैदानी इलाक़ों में नज़र आ रहा है। ऐसे में लोगों को कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में विज़िबिलिटी काफ़ी कम है। जिसका असर यातायात पर देखा जा सकता है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

इसी ठंड के बीच मौसम विभाग तरफ से बताया जा रहा है कि 8-10 जनवरी के बीच राजस्थान में बारिश के साथ तूफान और ओले पड़ने की भी संभावना है। आईएमडी की माने तो राजस्थान में शीत लहर की स्थिति जारी है। स्थिति 2-3 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

ऐसा रहेगा इन जगाहों का तापमान

जयपुर             10.2°

श्री-गंगानगर      8.6°

चुरू                 8°

जोधपुर            9.4°

बीकानेर           9°

जैसलमेर         6.4°

उदयपुर          14.1°

कोटा            12.6°

ये भी पढ़ें-Maldives: मालदीव में छाया भारत का दबदबा, आंकड़ों में सबसे ऊपर…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular