Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsBJP नेता का कांग्रेस पर तंज, कहा- कांग्रेस रिपीट के सपने देखना...

BJP नेता का कांग्रेस पर तंज, कहा- कांग्रेस रिपीट के सपने देखना छोड दें, आगामी चुनाव में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्रसिंह राठौड ने काग्रेंस पर तंज कसते हुए कहा कि जनता में आक्रोश हैं।

- Advertisement -

 

India News (इंडिया न्यूज़)राजस्थान: राजस्थान में भाजपा (BJP) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्रसिंह राठौड ने काग्रेंस पर तंज कसते हुए कहा कि जनता में आक्रोश हैं। कांग्रेस रिपीट के सपने देखना छोड दें, राजस्थान में कांग्रेस की शर्मनाक हार होगी, आगामी चुनाव में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी।

जन आक्रोश यात्रा का यह तीसरा चरण है

दरअसल राजेंद्रसिंह राठौड गुरुवार को झुंझुनूं में पीरु सिंह सर्किल पर सभा स्थल पर भाजपा के जनाक्रोश महा घेराव सभा में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा का यह तीसरा चरण है, पहले चरण में हम गांव की चौपाल तक गए, फिर कस्बे में और अब जिला मुख्यालय पर जनता की आवाज को उठाया है। चौथे चरण में लाखों लोगों के साथ मिलकर राजधानी में सरकार को ललकारेंगे।

 

जनता कांग्रेस सरकार से परेशान हो चुकी है

उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से परेशान हो चुकी है। अब उन्हें सरकार से कोई उम्मीद नही है क्योकि गहलोत सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं। सरकार से दो दो हाथ करने के लिए सड़क से सदन तक लडाई लडेंगे और सरकार के चेहरे से जन कल्याण के नकाब को हटाकर असली चेहरा जनता के सामने लाएंगे।

प्रदेश में स्कूल है, शिक्षक नहीं

राठौड ने कहा कि प्रदेश में स्कूल है, शिक्षक नहीं, चिकित्सालय है, चिकित्सक नहीं। प्रदेश में आए दिन हत्या लूट दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है, आम आदमी सुरक्षित नही है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। बैरिकेटस पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धुआं उठेगा तो आग भी लगेगी

राठौड़ ने कांग्रेस के रिपीट वाले बयान बोलते हुए कहा कि मंगेरी लाल के हसीन सपने है, देखने का उनको अधिकारी है। लेकिर हमारा यह कहना है कि अगर सरकार के दो अंक भी जा जाए बहुत बड़ी बात है। इनके खुद के मंत्री के अपनी सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है। पूर्व डिप्टी सीएम ने अपनी ही पार्टी को धुंआ निकालने की बात कही है। अगर धुआं उठेगा तो आग भी लगेगी और सबसे पहले इस भ्रष्टाचारी सरकार पर लगेगी।

ALSO READ: राजस्थान के कई जिलो में मिलेगी गर्मी से राहत, जताई गई बारिश की आशंका

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular