Wednesday, July 3, 2024
Homeट्रेंडिंगTiger 3 : खत्म हुआ फैंस का इंतजार, Tiger 3 का धांसू...

Tiger 3 : खत्म हुआ फैंस का इंतजार, Tiger 3 का धांसू Trailer लॉन्च

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Tiger 3 : सलमान खान के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। सलमान खान के टाइगर 3 का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। ट्रेलर में सलमान खान के साथ-साथ कटरीना कैफ तथा इमरान हाशमी का दमदार एक्शन में दिखाई दे रहीं है। जानकारी के अनुसार फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ जूनियर एमटीआर का भी भूमिका है।

वीलेन के रुप में इमरान हाशमी 

बता दें कि इमरान हाशमी एक दमदार वीलेन के रुप में नजर आ सकते है। जिसमें वह टाइगर से उसका देश और परिवार दोनो छीनने का प्रयास करेंगे। सलमान खान को देश और परिवार में से एक को ही बचाने का ऑप्शन मिलेगा। लेकिन कहानी में ट्विस्ट यही पर आएगा क्योंकि टाइगर किसी को फोन कर मदद के लिए बुलाते है।

12 नवंबर को होगी रिलीज

खबरों के मुताबिक टाइगर 3 के ट्रेलर के साथ-साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। 12 नवंबर को देशभर के सिनेमा में रिलीज होगी। टाइगर 3 हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

टाइगर 3 में इन फिल्मों का संगम

टाइगर 3 एक स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी को समझने के लिए आपको इसके पहले के दो भागों के साथ साथ पठान और वॉर भी देखना होगा। क्योंकि टाइगर 3 में इन तीनों फिल्मों का मिलन है।

Also Read :

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular