Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंगSukhdev Singh Shot Dead : कौन थे? सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, जिनकी दिनदहाड़े...

Sukhdev Singh Shot Dead : कौन थे? सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, जिनकी दिनदहाड़े हुई हत्या

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़)Sukhdev Singh Shot Dead: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की आज यानि मंगलवार राजधानी जयपुर में गोली मार कर मौत के घाट उतर दिया गया। सामने आई जानकारी के अनुसार, सुखदेव सिंह को जयपुर के श्यामनगर इलाके में गोली मारी गई। जिसके बाद आनन -फानन में उन्हें मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया। हालाँकि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

आखिर कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेडी 

बता दें, बेरहमी से मारे गए सुखदेव सिंह का राजनीति में काफी अच्छा वर्चस्व था। राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनकी काफी लोकप्रियता भी थी। सुखदेव सिंह गोगामेडी राजपूत समुदाय के मजबूत नेताओं में शुमार थे। हत्या होने से पहले सुखदेव सिंह राजस्थानी संगठन श्री राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष थे। उन्होंने करणी सेना 2013 में ज्वाइन की थी। तब से अब वे तक इस संगठन से जुड़े रहे।

ऐसे चर्चाओं में आएं

बता दें, फिल्म पद्मावत की जयगढ़ में शूटिंग के दौरान साल 2017 में राजपूत करणी सेना के लोगों ने तोड़फोड़ भी की थी। फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए प्रदर्शन से गोगामेड़ी काफी चर्चा में आए थे।

ALSO READ : Rajasthan election result : पायलट की राह पर वसुंधरा राजे! सीएम ऐलान से पहले किया ‘शक्ति प्रदर्शन’

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular