Monday, July 8, 2024
Homeट्रेंडिंगSukhdev Singh Murder: गोगामेड़ी हत्याकांड में 5 दिन बाद पहली गिरफ्तारी, इस...

Sukhdev Singh Murder: गोगामेड़ी हत्याकांड में 5 दिन बाद पहली गिरफ्तारी, इस शूटर से है कनेक्शन

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Sukhdev Singh Murder: गोगामेड़ी हत्याकांड में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने इस हत्या में अपनी कार्रवाई करते हुए पहली गिरफ्तारी कर ली है। कमिश्नर बीजू जॉर्ज ने जानाकारी देते हुए बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल एक साजिशकर्ता को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए रामवीर ने ही नितिन फौजी के लिए जयपुर में इंतजाम कराए थे।

5 दिसंबर को हुई थी हत्या

बता दें कि 5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 2 शुटर्स ने हत्या कर दी थी। शूटर्स नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने उनके श्याम नगर निवास स्थान पर इस वारदात को अंजाम दिया था। वहीं हिरासत में लिए गए आरोपी रामवीर के बारे में जानकारी मिली है कि वो शूटर नितिन फौजी का दोस्त है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रामवीर सिंह और नितिन फौजी के गांव आसपास ही हैं। दोंनो 12 वीं की क्लास में एक साथ पढ़ते थे। 12 क्लास के बाद 2019-20 में नितिन फौजी सेना में भर्ती हो गया। वहीं रामवीर ने वर्ष 2017 से 2020 तक बीएससी की फिर 2021 से 2023 में जयपुर से एमएएससी की। फिर इसके बाद वो अपने गांव चला गया था। जबकि नितिन फौजी छुट्टी पर आया हुआ था।

Also Read: Dhirendra krishna shastri: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र को जान से मारने की मिली धमकी, इस नाम से आया ईमेल

Also Read: Bank News: जब 5 दिन का हो जाएगा बैंकों का कामकाज, तो आप पर क्या पड़ेगा असर; जानिए

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular