Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंगSnake Soup in China: चीन में लोग क्यों पीते हैं सांप का...

Snake Soup in China: चीन में लोग क्यों पीते हैं सांप का सूप, खुल गया राज

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Snake Soup in China: विश्व में कई प्रकार के जहरीले जीव मौजूद हैं। जिनमें से सबसे खतरनाक माने जाने वाले सांप हैं। बता दें, धरती पर मौजूद कई सांप तो इतने जहरीले हैं कि उनके जहर की एक बून्द से कई लोगों के प्राण -पखेरू उड़ सकते हैं। जिसके कारण से दुनिया भर में ज्यादातर लोगों को सांप से डर लगता है। लेकिन क्या आपको पता है चीन में लोग सांप का सूप पीते हैं। अधिकतर लोगों को तो इस बात पर विश्वास नहीं होता है। लेकिन चीन में वाकई लोग सांपों का सूप पीते हैं।

सांप के सूप पर छिड़ी बहस

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाने-माने रेस्टोरेंट में से एक ने कुछ दिन पहले स्नेक-सूप पिज्जा को लॉन्च किया था। जिसके बाद कई लोग सोच में पद गए थे कि क्या इसे पीना सुरक्षित है और इसका स्वाद कैसा है? सबसे पहले तो बता दें,सांप का सूप एक कैंटोनीज खाना है, खासकर सर्दियों में चीन में बहुत लोकप्रिय है। यहाँ के लोगों का मानना है कि सांप का सूप ठीक से तैयार होता है और इसका स्वाद खराब नहीं होता।

सांप का सूप काफी स्वास्थ्यवर्धक

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हान राजवंश के बाद से सांप को स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जानें लगा, क्योंकि इसका उपयोग कई महत्वपूर्ण चीनी मेडिकल फार्मूलों में किया जाता है। सामने आए परिणाम के अनुसार, सांप का सूप विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है और कई स्वास्थ्य लाभ देता है, जिसमें नींद में सुधार और कैंसर को रोकथाम शामिल है।

ALSO READ : Petrol Pump Fraud: ऐसे हो सकता है आपके साथ पेट्रोल पंप पर धोखा, जानें कैसे बचें

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular