Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंगMahua Moitra: आखिर महुआ मोइत्रा की सांसदी जाने पर क्यों दुखी हैं...

Mahua Moitra: आखिर महुआ मोइत्रा की सांसदी जाने पर क्यों दुखी हैं निशिकांत दुबे

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Mahua Moitra: टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा पर कैश लेकर संसद में सवाल करने के मामले में शुक्रवार को उनकी संसद सदस्यता चली गई थी। बता दें कि महुआ पर ये आरोप निशिकांत दुबे ने लगाया था। लोकसभा स्पीकर को उन्होंने शिकायत की थी जिसके बाद की गई जांच में उन्हें दोषी पाया गया। वहीं अब महुआ की संसद सदस्यता चली जाने पर निशिकांत दुबे का बयान आया है। उन्हेंने कहा है कि इनकी सदस्यता चली जाना खुशी का दिन नहीं बल्कि दुखद दिन है।

क्या कहा बीजेपी सांसद ने

भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा के निष्कासन पर कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर एक सांसद की सदस्यता चली जाना मुझे दुख पहुंचाता है। यह खुशी का दिन नहीं, यह काफी दुखद का दिन है।

सदस्यता जानें पर क्या बोली महुआ

वहीं अपनी सांसद सदस्यता चली जानें पर महुआ मोइत्रा ने इसकी तुलना कंगारू अदालत द्वारा फांसी दिए जानें से कर दी। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि सरकार लोकसभा की आचार समिति को विपक्ष को अपनी तरफ झुकाने का हथियार बना रही है। उन्हें उस चीज में दोषी करार दिया गया है जो उन्होंने किया ही नही है।

Also Read: IPS Training: हैदराबाद में क्यों होती है IPS की ट्रेनिंग, जानें कितने महीने चलता है प्रशिक्षण

Also Read: Covid Update: देश में कोरोना ने फिर से दी दस्तक, इतने लोग पाए गए पॉजिटिव

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular