Friday, June 28, 2024
Homeट्रेंडिंगLPG Cylinder: लोगों के लिए खुशखबरी सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें नया...

LPG Cylinder: लोगों के लिए खुशखबरी सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें नया रेट

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) LPG Cylinder: दिवाली के बीत जानें के बाद अभी त्योहार का सीजन खत्म नही हुआ है। आज से नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरूआत हो चुकी है। इसी बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने जनता को बड़ी राहत दी है। जहां LPG Cylinder की कीमत में कटौती करने का ऐलान किया गया है और इसके दाम दिल्ली से मुंबई तक घटाए गए हैं। हालांकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ये राहत की कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर दी है और इसमें 50 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है।

छठ महापर्व के अवसर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां का जनता को तोहफा

यू तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महिने पहली डेट को LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं। लेकिन कई मौकें पर देखने को मिला है कि इसकी कीमतों में बीच में भी कटौती कर दी गई है। इस बार भी कुछ ऐसा देखने को मिला है कि इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी दिल्ली की बात करें तो 1 नवंबर 2023 को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1833.00 रुपये थी, जो कि आज 16 नवंबर 2023 को कम होकर 1755.50 रुपये हो गई है।

नए रेट

महानगर 1 नवंबर 2023 को रेट 16 नवंबर 2023 को रेट

दिल्ली 1833 1755.50

कोलकाता 1943 1885.50

मुंबई 1785.50 1728.00

चेन्नई 1999.50 1942.00

लोगों के लिए खुशखबरी सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें नया रेट

Also Read: Mandir: खुदाई में मिला 400 साल पुराना मंदिर, देखते ही लोग बोले- हर हर महादेव

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular