Thursday, July 4, 2024
Homeट्रेंडिंगKantara 2: Kantara 2 का इंतजार हुआ खत्म...ऋषभ शेट्टी ने बताई ये बड़ी...

Kantara 2: Kantara 2 का इंतजार हुआ खत्म…ऋषभ शेट्टी ने बताई ये बड़ी बात

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Kantara 2: कन्नड़ के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा 30 सिंतबर 2022 को रिलीज हुई थी। जिसने अपने एक्शन के साथ कहानी से भी सबका दिल जीत लिया था और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर के रूप में शामिल हुई थी। साथ ही इस मूवी को लेकर दर्शकों में अलग ही क्रेज देखने को मिला था। इस फिल्म में छोटे से गांव की कहानी है, जिसमें रिर्चुअल भूता-कोला के बारे में दिखाया गया है। बता दें कि 125 करोड़ रुपये की बनी इस फिल्म ने 400 करोड़ से भी ज्यादा का शानदार क्लेकशन किया था।

दूसरे पार्ट के लिए दिया गया था हिंट

तो वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद इस मूवी के डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के दूसरे पार्ट के आने का भी हिंट दिया था। जिसे लेकर फैंस लंबे समय से इस मूवी के अप्डेट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कांतारा 2 से जुड़ी जानकारी को साझा किया है। जिसको देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

कब आने वाला है Kantara 2 का फर्स्ट लुक?

फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कांतारा 2 का फर्स्ट लुक जारी किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि यह सिर्फ रौशनी नही दर्शन है, 27 नवंबर को पहली झलक आने वाली है। एक्टर के इस पोस्ट ने पूरे फैंस को दिवाना बना दिया है। लोग कमेंट कर अपनी खुशी को जाहिर कर रहे हैं और फिल्म के पहले लुक और ट्रेलर को लेकर सवाल कर रहे हैं।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular