Thursday, July 4, 2024
Homeट्रेंडिंगDeath by drowning: यूरोप जा रही नाव में बड़ा हादसा, 61 लोगों...

Death by drowning: यूरोप जा रही नाव में बड़ा हादसा, 61 लोगों की हुई मौत

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Death by drowning: उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक नाव के डूबने से वहां 6 1शरणार्थियों की जान चली गई है। वहीं लीबिया के इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने जानकारी दी है कि उस नाव में कुल 86 लोह सवार थे।

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने दी जानकारी

IOM ने इस घटना के बारे में जानकरी देते हुए बताया है कि नाव उत्तर-पश्चिमी तट जुवारा से खुलने के बाद उंची लहरों का शिकार हो गई, जिसमें 61 लोग डूब गए। ये लोग नाइजीरिया, गाम्बिया और अन्य अफ्रिकी दोशों से थे, जो इटली जा रहे थे। बता दें कि ये लोग इटली के रास्ते यूरोप पहुंचने के लिए हमेशा जोखिम उठाते हैं।

ज्यादातर महिलाएं और बच्चें थे शामिल

IOM के मुताबिक नाव सवार लोगों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल थे। इस हादसे में 25 लोगों को बचा लिया गया है जिन्हें लीबिया के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है, फिलहाल सभी अच्छी स्थिति में हैं।

अब तक 2200 लोगों की हो चुकी है मौत

IOM के मुताबिक इस साल भूमध्यसागरीय प्रवासी मार्ग से आने वालों में 2250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा दिखा रहा है कि लोगों की जान बचाने के लिए पर्याप्त कदम नही उठाए जा रहे हैं।

Also Read: Accident: सलमान खान के बहनोई की कार का एक्सीडेंट, यहां हुई घटना

Also Read: Aloe vera Benefit: बालों के विकास के लिए अपनाएं ये नुस्खा

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular