Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंगAtal Setu: पिकनिक स्पॉट बना अटल सेतु, उद्घाटन के तुरंत बाद दिखे...

Atal Setu: पिकनिक स्पॉट बना अटल सेतु, उद्घाटन के तुरंत बाद दिखे गुटखे के निशान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Atal Setu: कुछ दिन पहले ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल), जिसे अटल सेतु भी कहा जाता है, का उद्घाटन किया गया था। और अब अटल सेतु पर यातायात नियमों का धज्जियां उड़ाते लोगों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोगों ने अटल सेतु को पिकनिक स्पॉट बना लिया है। यहां तक की अटल सेतु पर गुटखे के निशान भी देखे गए है।

पिकनिक स्पॉट बना अटल सेतु

सोशल मीडिया पर ऐसी कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग अटल सेतु को पिकनिक स्पॉट बनाते नजर आ रहे हैं। लोग महंगी-महंगी गाड़ियों में आ मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) पर पिकनिक मनाते नजर आ रहें हैं।

 

अटल सेतु पर गुटखे के निशान

एक्स पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें अटल सेतु पर पान गुटखा के दाग दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं लोग अब यातायात नियमों का उल्लंघन कर यहां पिकनिक भी बना रहें हैं।

 

ये भी पढ़ें-Viral: फ्लाइट में देरी होने पर यात्री ने IndiGo पायलट को पीटा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular