Wednesday, July 3, 2024
Homeट्रेंडिंगAjmer News: दोस्तों के साथ आया था पुष्कर, सरोवर में डूबने से...

Ajmer News: दोस्तों के साथ आया था पुष्कर, सरोवर में डूबने से हुई मौत

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Ajmer News: जन्मदिन से एक दिन पहले दोस्तों के साथ तीर्थ नगरी पुष्कर घूमने आए किशनगढ़ निवासी जीवन राम रेगर के पुत्र जितेन्द्र की सरोवर में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुष्कर पुलिस व स्थानीय तीर्थ पुरोहित गोताखोर मौके पर पहुंचे और युवक को झील से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बावजूद भी सरोवर की गहराई अधिक होने के कारण युवक को बाहर नहीं निकाला जा सका। स्थानीय पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी है और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ से मदद की गुहार लगाई है।

दोस्तों के साथ आया था पुष्कर

किशनगढ़ के हाउसिंग बोर्ड राजा रेड्डी कॉलोनी निवासी जितेन्द्र रेगर (20) पुत्र जीवन राम रेगर अपने दोस्तों शुभम, सुमित, पिंटू व जसराज के साथ पुष्कर घूमने आया था। इस दौरान वे पुष्कर सरोवर के तरणी घाट के पास बावरी घाट पर सरोवर में नहाने आए थे। मृतक जितेन्द्र के दोस्तों ने बताया कि जितेन्द्र रस्सी पकड़कर झील के गहरे क्षेत्र में चला गया और डूब गया।

ये भी पढ़े: Rajasthan Politics: राजस्थान में आज होने जा रही बड़ी बैठक, CM…

बॉडी को परिजनों को सौंपा जाएगा

इस दौरान उसने शोर मचाया, आवाज सुनकर स्थानीय तीर्थ पुरोहित और गोताखोर मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर पहुंची पुष्कर पुलिस ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी और एसडीआरएफ और एनडीआरएफ से मदद मांगी। दोपहर में टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट बाद मृतक जितेन्द्र रेगर केशव को सरोवर की 30 फीट गहराई से बाहर निकाल लिया गया। पुष्कर पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़े: Alwar News: नाबालिग से दरिंदगी! पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, जानें पूरा मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular