Sunday, July 7, 2024
Homeबड़ी खबरWorld Hindi Diwas: विश्व हिंदी दिवस आज, जानिए क्या है इसका महत्व

World Hindi Diwas: विश्व हिंदी दिवस आज, जानिए क्या है इसका महत्व

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), World Hindi Diwas: 10 जनवरी को दुनियांभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी विश्वभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में एक है। हर साल विश्व हिंदी दिवस को अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल विश्व हिंदी दिवस की थीम हिंदी पारंपरिक ज्ञान और आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस पर  केंद्रित है।

विश्व हिंदी दिवस आज

विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन हिंदी भाषियों के योगदान का सम्मान करने, भाषा के महत्व को समझने और लोगों को इसके महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए मनाया जाता है। विश्व के सांस्कृतिक और भाषाई पहलू में भी हिंदी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा

हिन्दी ना केवल भारत बल्कि विश्व में भी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। मंदारिन(चीनी) और अंग्रेजी के बाद देखा जाए तो हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। गौरतलब है कि भारतीय साहित्य में हिंदी का योगदान उल्लेखनीय है।

यहां विश्व हिंदी दिवस का इतिहास, महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें बताई गई है। जिसके बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए।

इतिहास

1949 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार हिंदी बोली गई थी। 2006 में देश के तत्कालीन प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पहला विश्व हिंदी दिवस मनाया था। जिसके बाद से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।

महत्व

आप भाषा के महत्व को बढ़ावा देकर और लोगों को अपने भाषणों, प्रदर्शनों, संगीत और थिएटर में हिंदी को शामिल करने के लिए प्रेरित करके विश्व हिंदी दिवस मना सकते हैं। हिंदी की सुंदरता और विविधता की सराहना करनी चाहिए। विश्व हिंदी दिवस लोगों को भाषा पर ध्यान केंद्रित करने और इसके महत्व का जश्न मनाने में मदद करता है। इस दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आपको भी हिस्सा लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान के कई इलाकों में हुई बारिश, जानिए कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular