Tuesday, July 2, 2024
Homeबड़ी खबरRajasthan Weather Update: राजस्थान के कई इलाकों तापमान में आई भारी गिरावट,...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई इलाकों तापमान में आई भारी गिरावट, फतेहपुर बना प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),  Rajasthan Weather Update: राजस्थान के पश्चिमी भाग में ठंड का कहर बरकरार है। इस समय फतेहपुर शहर प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र है। इस शहर का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री दर्ज हुआ है। पिछले 24 घंटों में यहां का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियससे गिरा है।
आपको बता दें की फतेहपुर के बाद चूरु शीतलहर का कहर चल रहा है। सहां का न्यूनतम तापमान करीबन 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यहां भी तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई।

वहीं, दूसरी ओर माउंटआबू में तापमान अब काफी गिर चुका है और जमाव बिंदू तक भी पहुंच गया है। राज्य के कई बाकि क्षेत्र है जहां तापमान का पारा लगातार गिर रहा है। संगरिया का न्यूनतम तापमान भी 5.2 डिग्री रहा। जयपुर का तापमान भी लगातार गिर रहा है।
वहीं देखा जाए तो जयपुर में सामान्य रुप सं धूप निकस रही है। परंतु इस कारण सर्दी का पिरभाव बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में यहां भी न्यूनतम तापमान करिबन 0.2 डिग्री सेल्सियस से गिरा।

राजस्थान मौसम विभाग का कहना है कि आज मौसम में अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले कुछ दिनों में सर्द हवाएं बढ़ सकती है। वहीं, आज बारिश होने की भी संभावना हैं। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। प्रदेश में कंपकपाने वाली ठंड की लहर चल रही है। कई क्षेत्रों में लगातार घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते राजस्थान के इलाकों में लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़े- Guruwar ke Upaye: आपको भी है सुख-समृद्धि की कामना? गुरुवार के दिन करें ये उपाय

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular