Saturday, July 6, 2024
Homeबड़ी खबरRajasthan Election 2023 : दिल्ली की बैठक में होगा कांग्रेस के पहली लिस्ट...

Rajasthan Election 2023 : दिल्ली की बैठक में होगा कांग्रेस के पहली लिस्ट का ऐलान, जानें कितने दावेदार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan Election 2023 : निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट अभी तक जारी नहीं की है। इसी बीच दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस की हाईलेवल मीटिंग होने जा रही है। बैठक में प्रदेश सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शामिल होंगे।

बैठक में कई दिग्गज नेता शामिल

बता दें कि बीते शुक्रवार रात जयपुर कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं ने शिरकत किया था। राजस्थान सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरेों को साझा किया हैं। जिसमें सीएम गहलोत गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट के साथ बैठे दिखाई दे रहें हैं। कांग्रेस की इस बैठक में चुनावी रणनीति के साथ-साथ उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार इस बार काग्रेंस कई सीटों पर टिकट रिपीट करने का फॉर्मूला अपना सकती है। जिस कारण कई नेताओं को टिकट कटने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

 कांग्रेस जल्द जारी करेगी लिस्ट

जानकारी के मुताबिक राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 3000 से ज्यादा दावेदारों के आवेदन मिले हैं। गहलोत सरकार ये सभी नाम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी को भेजेगी। जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक होगा। जिसमें पहली सूची को जारी करने पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची कुछ दिन पहले ही जारी किया है। लिस्ट में 41 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular