Thursday, July 4, 2024
Homeबड़ी खबरJal Jeevan Mission scam: जयपुर में घोटाले को लेकर एक्शन में नजर...

Jal Jeevan Mission scam: जयपुर में घोटाले को लेकर एक्शन में नजर आई ED, पूर्व मंत्री महेश जोशी के यहां मारा छापा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Jal Jeevan Mission scam: जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में पीने का साफ पानी पहुंचाने का लक्षय रखा गया था। लेकिन इस योजना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पूरा मामला राजस्थान के जयपुर का हैं। यहां पर लगातार जल जीवन मिशन के तहत घोटाले किए जा रहे है। जिसके चलते ही ईडी ने यहां पर बड़ी कार्रवाई की है। और कई लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है। ईटी की चपेट में  पूर्व मंत्री महेश जोशी भी आ गए है।  पूर्व मंत्री महेश जोशी के आधा दर्जन ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है।

दरअसल इस योजना के नाम पर हजारों करोड़ का घोटाला किया जा रहा है। इसके लिए नियम कायदे और कानून को तोड़कर गणपति ट्यूबबेल कंपनी और श्री श्याम ट्यूबल कंपनी शाहपुरा को ठेका दिया गया था। जिसके चलते इन दोनों कंपनियों ने 1000 करोड़ रुपये का घोटाला किया था।

जिसके चलते ही ईडी ने घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। बता दे कि घोटाले को लेकर ईडी ने पूर्व मंत्री के आधा दर्जन ठिकानों पर छापा मारा है। पीएचईडी के 5 बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों के अड्डों पर भी ईडी ने रेड की। जल जीवन मिशन के मामले की जांच पड़ताल को लेकर ईडी लगातार जांच पड़ताल कर रही है। यहां पर जो भी ठेकेदार और अधिकारी है वो पूर्व मंत्री के करीबी बजाए जा रहे है। सिर्फ जयपुर ही नहीं बल्कि ईडी ने ,बांसवाड़ा समेत विभिन्न जगहों पर रेड मारी है। ईडी की जांच में और भी लोगों के यहां छापा मारा जा सकता है।

सूत्रों से मिलीू जानकारी के मुताबिक, गणपति कंपनी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर 2 साल में 900 करोड़ का घोटाला किया है। इस घोटाले में पीएचईडी के कई अधिकारियों के नाम सामने आ रहे है। घोटाले के बारे में किसी को न पता चले इसके लिए फर्जी ई-मेल आईडी और फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए काम किए गए। फिलहाल राजस्थान सरकार ने सभी घोटाले करने के नाम पर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है।

Also Read: Raipur News: गोविंदनगर में बदमाशों के हौसले बुलंद, तीन लोगों पर किया हमला, जानें क्या हैं पूरा मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular