World Cup 2022 IND Women vs PAK Women भारत ने विश्व कप 2022 का पहला मुकाबला जीता, पाकिस्तान को 107 रनों से दी मात

World Cup 2022 IND Women vs PAK Women

इंडिया न्यूज़, जयपुर:

World Cup 2022 IND Women vs PAK Women: भारतीय महिला टीम ने विश्व कप 2022 की शुरुआत जीत के साथ की है। भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराकर अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत की। भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला गया।

भारत ने इस मैच को जीतकर वर्ल्ड कप में शानदार शुरुआत की। इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के ही खिलाफ था। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से करारी हार थमाई। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारत की खराब शुरुआत

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। लेकिन पहले बल्लेबाजी के दौरान भारत की सलामी बल्लेबाजी शेफाली वर्मा अपना खाता खोले बिना ही पविलियन लौट गई। लेकिन उसके बाद स्मृति मंधना और दीप्ति शर्मा ने भारत की पारी को संभालना शुरू किया। भारत ने अपना दूसरा विकेट दीप्ति शर्मा के रूप में 96 रनों के स्कोर पर गवांया।

लेकिन उसके बाद भारत ने लगातार अपने विकेट खोए और भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 114 रन हो गया। उसके बाद पूजा वस्त्राकर और स्नेह राना ने शानदार बल्लेबाजी की और 122 रन की शतकीय रिकॉर्ड तोड़ पार्टनरशिप करके भारत को इस मैच में वापसी करा दी। (World Cup 2022 IND Women vs PAK Women)

पूजा और स्नेह ने रचा इतिहास

महज 114 रनों पर अपने 6 विकेट गवाने के बाद भारत काफी नाजुक स्थिति में था। लेकिन उसके बाद पूजा वस्त्राकर और स्नेह राना ने इतिहास रचते हुए महिला वनडे क्रिकेट में 7वें विकेट के लिए 122 रनों की शतकीय साझेदारी कर डाली और पाकिस्तान गेंदबाजों पर दबाव बनाये रखा।

महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में 7वें विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है। इसी साझेदारी ने भारत को इस मैच में वापसी कराई और अंत में भारत ने इस मैच को 107 रनों से जीत भी लिया। पूजा वस्त्राकर ने 59 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली और स्नेह राना ने भी 53 रनों की नाबाद पारी खेली। (World Cup 2022 IND Women vs PAK Women)

पाकिस्तान ने किया निराश

भारत के खिलाफ खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की महिला टीम ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। पाकिस्तान ने भारत पर दबाव जरूर बनाया था, लेकिन वें उस दबाव को कायम नहीं रख सके।

पाकिस्तान ने भारत के 114 रनों पर 6 विकेट लेने के बाद भारत की टीम पर शिकंजा कस लिया था, पर उसके बाद भारत की महिलाओं ने शानदार खेल दिखाया और अपने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए।

जिसके जवाब में पाकिस्तान की कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सकी और उनकी पूरी टीम 137 रनों पर ही सिमट गई। भारत की तरफ से राजेश्वरी गायकवाड़ ने 4 विकेट हांसिल किये।

World Cup 2022 IND Women vs PAK Women

Also Read : Garena Free Fire Redeem Code Today 6 March 2022

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago