MS Dhoni Jersey Retires: BCCI ने रिटायर की धोनी की जर्सी, सचिन के बाद उन्हें दिया गया यह सम्मान

India News (इंडिया न्यूज), MS Dhoni Jersey Retires: भारत के महान कप्तान एमएस धोनी द्वारा पहनी जाने वाली प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रिटायर किया है। सचिन तेंदुलकर के बाद महेन्द्र सिंह धोनी दूसरे खिलाड़ी बने। जिनकी जर्सी बीसीसीआई ने रिटायर कर दी है।

M.S धोनी बने दूसरे खिलाड़ी (MS Dhoni Jersey Retires)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के योगदान को देखते हुए यह फैसला लिया है। इससे पहले यह सम्मान भारतीय क्रिकेट के आइकॉन सचिन तेंदुलकर को मिला था। जब उनके 10 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया गया था।

M.S धोनी के नाम 3 ICC ट्रॉफियां

क्रिकेट में एक प्रतिष्ठित शख्सियत धोनी का एक खिलाड़ी और कप्तान दोनों के रूप में शानदार रिकॉर्ड है। भारतीय टीम के कप्तान के रूप में, उन्होंने अपनी टीम को सभी प्रमुख आईसीसी ट्रॉफियों 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई।

बतौर क्रिकेटर शानदार रिकॉर्ड

धोनी ने भारत के लिए 350 एकदिवसीय मैचों में 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं। T20I में, धोनी ने 98 मैचों में 37.60 की औसत और 126.13 की स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए। उन्होंने 97 टेस्ट मैचों में 4876 रन बनाए, छह शतक और 33 अर्द्धशतक लगाए, जबकि विकेटकीपर के रूप में 294 शिकार भी किए।

फुटबाल में भी है ये परम्परा

जर्सी को रिटायर करने की परंपरा सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है, फुटबॉल और बास्केटबॉल टीमें भी ऐसा ही कर रही हैं। शिकागो बुल्स ने माइकल जॉर्डन के सम्मान में प्रसिद्ध नंबर 23 जर्सी को रिटायर कर दिया, जबकि इटालियन क्लब नेपोली ने डिएगो माराडोना की प्रसिद्ध नंबर 10 किट के साथ भी ऐसा ही किया।

ये भी पढ़ें:

MS Dhoni: धोनी की होगी राजनीति में एंट्री! BJP नेताओं के साथ इन तस्वीरोंं से लगा रहे अंदाजा

SHARE
Roshani Rathore

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago