IPL 2022 RCB Beat RR बैंगलोर ने राजस्थान को दी 4 विकटों से मात

IPL 2022 RCB Beat RR

इंडिया न्यूज़, जयपुर:

IPL 2022 RCB Beat RR : आईपीएल 2022 के 13वे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया।यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए और आरसीबी के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में आरसीबी की टीम ने 19 ओवरों में 4 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया और इस साल लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

बटलर-हेटमायर ने खेली अच्छी पारियां

राजस्थान के लिए ओपनिंग करने आये यशस्वी जायसवाल को दूसरे ही ओवर में डेविड विली ने क्लीन बोल्ड कर दिया और राजस्थान की टीम को पहला झटका दिया। यशस्वी छह गेंदों पर महज चार रन ही बना सके।

इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 70 रन की साझेदारी निभाई। 10वें ओवर में पडिक्कल और बटलर की साझेदारी को हर्षल पटेल ने तोड़ा। हर्षल ने पडिक्कल को कोहली के हाथों कैच कराया।

पडिक्कल 29 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। इसमें दो चौके और दो छक्के शामिल हैं। इसके बाद 12वें ओवर में कप्तान संजू सैमसन आठ गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। (IPL 2022 RCB Beat RR)

सैमसन हसरंगा को ब्लफ करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हसरंगा ने उन्हें अपनी मिस्ट्री गेंद पर उलझा लिया। इसके बाद जोस बटलर ने शिमरोन हेटमायर के साथ मिलकर राजस्थान को 20 ओवर में 169 रन तक पहुंचाया।

इस बीच बटलर ने आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक लगाया। वह 47 गेंदों पर 70 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें छह छक्के शामिल हैं। बटलर ने एक भी चौका नहीं लगाया। उन्होंने हेटमायर के साथ 51 गेंदों पर 83 रन की नाबाद साझेदारी निभाई।

आखिरी पांच ओवर में दोनों ने मिलकर 66 रन बनाए। आखिरी ओवर में बटलर और हेटमायर ने मिलकर 23 रन बटोरे। हेटमायर 31 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे। बैंगलोर की ओर से डेविड विली, हसरंगा और हर्षल को एक-एक विकेट मिला। (IPL 2022 RCB Beat RR)

RR की प्लेइंग XI

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल

RCB की प्लेइंग XI

फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

IPL 2022 RCB Beat RR

Also Read : Garena Free Fire Redeem Code Today 6 April 2022

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago