Sunday, June 30, 2024
Homeराजस्थानWorld Environment Day: पर्यावरण दिवस पर CM भजनलाल का बड़ा ऐलान, लोगों...

World Environment Day: पर्यावरण दिवस पर CM भजनलाल का बड़ा ऐलान, लोगों को मिलेगी ये सुविधा

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज), World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान शुरू करने की घोषणा की है। जिसके तहत राज्य भर में 7 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इनमें से 3 करोड़ पौधे सरकारी भूमि और चारागाह भूमि पर लगाए जाएंगे। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि बाकी 4 करोड़ पौधे 3 करोड़ लोगों के बीच रियायती दरों पर बांटे जाएंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम भजनलाल

अपने इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा एक्स कर कहा, विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य भारत की धन्य भूमि को स्वस्थ, हरा-भरा और समृद्ध बनाना है। आज आरआईसी झालाना, जयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित किया और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दोहराया। मेरा सभी प्रदेशवासियों से भी अनुरोध है कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पर्यावरण को हरा-भरा बनाएं।

सीएम भजनलाल ने लोगों से की अपील (World Environment Day)

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की परिस्थिति की विविधता पर बयान दिया और इसे बचाने की अपील की। सीएम भजनलाल ने कहा, ‘हम 20-21 पर एसी भी चलाते हैं और कंबल भी ओढ़ते हैं, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। अगर हम खुद को चादर से न ढकें और 25 पर एसी चलाएं तो पर्यावरण को कम नुकसान होगा। इसे बचाना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिए हमने कई प्रयास किये हैं। इस साल 3500 करोड़ रुपये की लागत से 1 लाख से ज्यादा वॉटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular