होम / Woman’s Body Found In Forest : जंगल में मिला लापता महिला का शव

Woman’s Body Found In Forest : जंगल में मिला लापता महिला का शव

• LAST UPDATED : March 2, 2022

इंडिया न्यूज, पाली।

Woman’s Body Found In Forest : राजस्थान के पाली में नौ दिनों से लापता महिला का शव घर से एक किमी दूर जंगल में मिला है। महिला 20 फरवरी से लापता थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव जंगल में एक किमी दूर जंगल में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। मामले की सूचना पाकर सादड़ी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा।

मृतका की मानसिक स्थिति थीं कमजोर Woman’s Body Found In Forest 

इस मामले में सादड़ी थाना प्रभारी सूरजाराम ने बताया कि बावड़ी क्षेत्र की रहने वाली मोहनी देवी (42) पत्नी लक्ष्मण गेमती भील 20 फरवरी की सुबह पांच बजे घर से बिना बताए ही घर निकली और इसके बाद वह फिर दुबारा घर नहीं लौटी। परिजनों ने थाने में गुमशदुगी का केस दर्ज कराया था।

Woman's Body Found In Forest

गौरतलब है कि मंगलवार को जंगल में मवेशी चरा रहे एक पशुपालक ने एक पेड़ पर महिला का शव लटके हुए देखा था। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त मोहनी देवी के रूप किया। परिजनों ने बताया कि मृतका मोहनी की मानसिक स्थति कमजोर थी। उसके चार लड़के और दो लड़कियां हैं। उसके मौत से परिवार में शोक छाया हुआ है।

Also Read : Wife Killed Husband in Barmer पति के कम कमाने के चलते होता था हर रोज झगड़ा

Also Read : Rajasthan Assembly Session Live : शुन्यकाल के बाद बजट पर होगी बहस, यूक्रेन से स्टूडेंट्स की वापसी पर भी आएगा सरकार का जवाब

Connect With Us : TwitterFacebook

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox