राजस्थान के बांसवाड़ा में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने एकतरफा प्यार में दिया वारदात को अंजाम

इंडिया न्यूज़, Banswara News:  राजस्थान के बांसवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र से महिला की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक तरफा प्यार में एक युवक ने बर्थडे पार्टी से घर लौटती महिला के सीने में चाकू मार दिया। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिनों से मृतक महिला पर उससे शादी करने को लेकर दबाव बना रहा था।

पार्टी से घर लौट रही थी महिला

पुलिस के अनुसार शहनाज किसी रिश्तेदार के यहां हुई बर्थडे पार्टी से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसे रस्ते में आरोपी युवक मुर्तजा मिला। जिसने पहले उससे थोड़ी देर बात कि और उसके बाद उसपर चाकू से हमला बोल दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस को सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो चारों और खून बिखरा था। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहले हो चुकी थी दो शादियां

जानकारी के अनुसार शहनाज की पहले दो शादियां हो चुकी थी। इस दो शादियों से उसकी तीन लड़कियां भी थी। उसने पहले पति से तलाक के बाद सात साल पहले दूसरी शादी की थी। आराेपी मुर्तजा की भी शादी हो चुकी थी हालाँकि उसने शहनाज से निकाह करने के लिए उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। आरोपी मुर्तजा को भी शादी से एक बेटा था।

दोस्त को फ़ोन कर बोला हत्यारा पुलिस के हाथ नहीं आउंगा

जानकरी के अनुसार आरोपी ने महिला पर हमला करने के बाद अपने कुछ दोस्तों को फ़ोन किया और कहा कि वह पुलिस के हाथ आने से पहले ही मर जाएगा। लेकिन पुलिस के हाथ नहीं आएगा। वहीं पुलिस को यह भी आशंका है कि वह आत्महत्या भी कर सकता है। देर रात तक हत्यारे का पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस कागदी डैम पर भी आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में बिजली का संकट के चलते हो रही 4-5 घंटे तक अघोषित कटौती, आगे और बढ़ सकती है मांग

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago