अभिषेक जोशी, उदयपुर:
Woman Arrested for Robbing After Marriage : उदयपुर पुलिस ने फर्जी शादियां करने वाली लूटेरी दुल्हन को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस दुल्हन ने अलग-अलग 4 शादियां की है। इसकी 6 वर्ष की बेटी भी है। ये लुटेरी दुल्हन परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर सभी जगह पैसे लेकर शादी करती और में बाद महज 2 या 3 महीनों में मां की बीमारी का बहाना कर पीहर जाकर फरार हो जाती और फोन बंद करती।
चौथी शादी के बाद भी यह महिला कुछ दिनों में फरार होने की तैयारी में थी। इससे पहले ही सलूंबर पुलिस ने इसे दबोच लिया। लूटेरी दुल्हल संगीता उर्फ सोनू यादव की 10 साल पहले एमपी के सागर जिले के शिखारपुर गांव में अरविंद यादव से शादी हुई। 6 सालों बाद अरविंद की कैंसर से मौत हो गई। (Woman Arrested for Robbing After Marriage)
इसके बाद सोनू मजदूरी करने लगी और उसी क्षेत्र के एक मंदिर में आने वाले गुलाबसिंह से संपर्क में आई। गुलाबसिंह ने किसी से भी शादी कर 10 दिन रहने के लिए 50 हजार रूपए का लालच दिया और अपने साथ शामिल कर दिया। इसके बाद गुलाबसिंह, उसकी पत्नी रजनी और रेखा नाम की एक महिला के साथ सोनू भोपाल में रहकर गिरोह में शामिल हो गई।
पुलिस ने बताया कि गुलाबसिंह और उसकी पत्नी, सोनू को दुल्हन बताते और खुद को भाई और भाभी बताते थे। 6 महीने पहले सलूंबर में दुर्जन सिंह से शादी कर सोनू और गिरोह के सदस्यों में 2.50 हजार रूपए ऐंठें। इसके बाद सोनू अपनी मां की बीमारी का कहकर फरार हो गई। इसके 1 महीने बाद फिर गुलाबसिंह ने सोनू की शादी निंबाहेड़ा के रूपलाल तेली से शादी करवा दी। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि सोनू ने करीब 10 महीनों पहले सलूंबर से पाली के रानी गांव निवासी लक्ष्मणसिंह सोनी से भी शादी की।(Woman Arrested for Robbing After Marriage)
यहां भी वो गिरोह के सदस्यों के मार्फत उससे मिली। करीब 2 लाख रूपए ऐंठनें के बाद 1 महीने के बाद सोनू वापस भोपाल चली गई। सोनू और गिरोह के सदस्य हर शादी के बाद अपना फोन नंबर बंद कर देते थे, ताकि उन तक कोई पहुंच ही नहीं पाए। गुलाबसिंह किसी क्षेत्र में उनसे मिलवाने वाले दलाल को शादी होने पर 50 हजार रूपए देता था। सोनू को एक शादी करने पर गुलाबसिंह 80 हजार से 1 लाख रूपए तक देता था। वहीं रेखा भी एक शादी पर 40 हजार रूपए तक लेती थी।