होम / रिटायर्ड कर्मजारियों को विभाग क्यों दे रहा है प्रमोशन?

रिटायर्ड कर्मजारियों को विभाग क्यों दे रहा है प्रमोशन?

• LAST UPDATED : February 1, 2023

जयपुर(Rajasthan Roadways Amazing story): रोड़वेज विभाग का अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है। राजस्थान विभाग कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ विभाग से रिटायर्टड हो चुके कर्मचारियों को भी प्रमोशन देने में लगा है। हाल ही में 53 कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया है।

जिसमें से 33 कर्मचारियों पहले ही रिटायर्टड हो चुके हैं। प्रमोशन क्यों दिया जा रहा है। इसका जबाव ना तो अधिकारियों को पता है और ना ही कर्मचारियों को पता है।

राजस्थान रोडवेज की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में 

राजस्थान रोडवेज की अजब-गजब कहानी सामने आई है। जिसके चलते रोडवेज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। राजस्थान रोडवेज की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल राजस्थान का रोडवेज विभाग अब विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ विभाग से रिटायर्टड हो चुके कर्मचारियों को भी प्रमोशन देने में लगा है।

प्रमोशन में क्या हो रही गड़बड़ी 

वर्ष 2021-2022 की पदोन्नति में 53 कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया जिसमें से 33 कर्मचारी पहले ही रिटायर हो चुके हैं। रिटायर होने के बाद कर्मचारियों को प्रमोशन क्यों दिया जा रहा है। इस सवाल का ना तो विभाग के अधिकारियों को पता है और ना ही कर्मचारियो को पता है। फिर यह प्रमोशन किस गड़बड़ी के चलते दिए जा रहे हैं। यह तो जांच का विषय है।

रिटायर होने से पहले प्रमोशन का क्या फायदा

कर्मचारियों को प्रमोशन रिटायर्टड होने से पहले मिलता तो कर्मचारियों को इसका फायदा जरूर मिलता पर रिटायर्टड होने के बाद प्रमोशन देने पर ना तो विभाग को कोई फायदा होते दिख रहा है और ना ही कर्मचारियों को इसका फायदा मिल रहा है।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox