Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानराजस्थान चुनाव में कौन होगा अगला सीएम, दिल्ली में होगा अहम फैसला

राजस्थान चुनाव में कौन होगा अगला सीएम, दिल्ली में होगा अहम फैसला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़)Rajasthan :राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा। इसका जवाब हर राजस्थानी जानना चाहता है। पिछले 3 दिनों में दिल्ली में 2 बड़ी बैठकें हुई है जिसमें राजस्थान को लेकर जिक्र हुआ है। वसुंधरा राजे भी पार्टी के सीनियर नेताओं से मिल चुकी है।दो दिन पहले दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर हुई बैठक में राजस्थान समेत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ साथ उन सभी राज्यों के बारे में चर्चा की गई जहां इस साल में विधानसभा चुनाव होने है। राजस्थान पर बीजेपी का विशेष जोर है।

कौन होगा अगला सीएम

राजस्थान चुनाव से पहले क्या वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर आगे किया जाएगा। क्या गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल या किसी अन्य नेता को बड़ी भूमिका में लाया जाएगा। ऐसे कई सवाल है। लेकिन भाजपा ने इस बार ये तय कर दिया है कि वो विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करेगी। पीएम मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा।

राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें है। वर्तमान में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के पास 108 सीटें है। भाजपा के पास 70 और 13 निर्दलीय विधायक है। इसके अलावा 2 विधायक भारतीय ट्राईबल पार्टी के और 3 विधायक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के है। RLD का भी 1 विधायक है। 2 विधायक CPI के है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular