Tuesday, July 2, 2024
Homeराजस्थानविदेश में रहते हुए प्रदेश के किसानों की मदद करती है यह...

विदेश में रहते हुए प्रदेश के किसानों की मदद करती है यह संस्थान

- Advertisement -

(इंडिया न्यूज),जयपुर: (This institute helps the state while living abroad) आज-कल देश में रहकर समाजसेवा करने वाले लोगों की संख्या सीमित है, लेकिन विदेश में रह कर भी भारतीय लोगों की सेवा करने वाले एनआरआई चंद जैसे लोग ही मिलते हैं। उन्हीं में से एक है अमेरिका में रह रहे एनआरआई अरुण गुप्ता जो मूल रूप से राजस्थान के निवासी हैं। जो विदेश में रहकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं, लेकिन फिर भी लगाव अपने भारत देश से ही है।

देश के लोगों की मदद करने के लिए उनके व्दारा एकल ग्रामोद्योग फाउंडेशन संचालित किया जा रहा है। यह फाउंडेशन सबसे ज्यादा मदद किसानों की कर रहा है। उनको समय-समय पर जैविक खाद से लेकर फसलों के नई किस्म के बीज नि:शुल्क उपलब्ध करा रहा है। जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में भी इन्होंने देश के लोगों की मदद के लिए दवाई, मास्क और ऑक्सीमीटर भेजे थे।

निशुल्क वितरित किए जाते है सामान

एकल ग्राम उद्योग फाउंडेशन के संस्थापक अरुण गुप्ता ने बताया कि अपने लिए तो सभी करते है, लेकिन समाज के लिए मदद करने का सुख अलग है। आगे उन्होंने बताया कि मैं कई वर्षो से अमेरिका में रहकर व्यवसाय कर रहा हूं। भारत से लगाव होने के कारण मैंने एकल ग्राम उद्योग फाउंडेशन की स्थापना की, जिसका कार्यालय भरतपुर जिले के गांव खरेरा में स्थापित है।

संस्था व्दारा यहां एक भव्य बिल्डिंग के निर्माण कराने के साथ-साथ गौशाला भी स्थापित की गई है, जिसमें देसी गाय पाली जाती हैं जिनके गोबर, दूध और मूत्र से अनेक उत्पाद तैयार किए जाते हैं। यहां पर बागवानी और जैविक खाद और नई किस्म के फसलों के बीज भी तैयार होते हैं, जिन्हें क्षेत्र के लोगों को निशुल्क वितरित कर दिया जाता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular