Monday, July 8, 2024
Homeराजस्थानVDO Recruitment in Rajasthan वीडीओ भर्ती में बढ़ाए गए 1500 पद, जाने...

VDO Recruitment in Rajasthan वीडीओ भर्ती में बढ़ाए गए 1500 पद, जाने अब कितने पदों पर होगी भर्ती

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

VDO Recruitment in Rajasthan : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसमें राज्य सरकार ने 1500 पद बढ़ा कर 5,396 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों में सामान्य वर्ग के 4 हजार 557 व अनुसूचित क्षेत्र के 839 पद शामिल हैं। बता दें कि पहले इन पदों की संख्या केवल 3 हजार 896 थी। वहीं राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने यह भी कहा है कि प्री के अंक मेरिट में शामिल नहीं किए जाएगें।

बढ़ सकती है प्री की कट आफ (VDO Recruitment in Rajasthan)

इससे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रदेश के 25 जिलों में 3896 पदों पर 27 और 28 दिसंबर को वीडीओ के पदों पर भर्ती परीक्षा करवाई गई थी। वहीं इस भर्ती में 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थी आवेदन किया था। वहीं इस परीक्षा के लेवल-1 में नेगेटिव मार्किंग नहीं की गई थी।

ऐसे में माना जा रहा है। कि इस बार प्री परीक्षा की कट आॅफ ज्यादा जा सकती है। वहीं इस परीक्षा के दौरान पेपर लीक को लेकर बाड़मेर, चूरू, धौलपुर, जैसलमेर, जालोर, करौली और प्रतापगढ़ में एक भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था। और प्रदेश के केवल 25 जिलों में परीक्षा आयोजित की गई थी।

Also Read : 4 Year Old Boy fell in Borewell In Sikar खेलते हुए बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, रेस्क्यू जारी

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular