पूर्व मुख्यमंत्री राजे कैला माता मंदिर में दर्शन कर शोक व्यक्त करने जाएंगी मूंडिया

इंडिया न्यूज़, करौली।
Vasundhara Raje in Kaila Mata Temple : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) मंगलवार को करौली जिले के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे कैला माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। राजे गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला (Colonel Kirori Singh Bainsla) के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके पैतृक गांव भी जाएंगी।

Also Read : कांग्रेस एमएलए का डीजीपी पर आरोप, बोले-मुझे षड्यंत्र में फसाया जा रहा है

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के निजी सचिव फूल सिंह पाल (Phool Singh Pal) ने बताया कि वे सुबह 8 बजे सड़क मार्ग से धौलपुर से रवाना होकर 11 बजे कैला देवी पहुंचेंगी। जहां वे दर्शन करने के साथ पूजा-अर्चना करेंगी। वे 11.30 बजे कैलादेवी से रवाना होकर करौली सर्किट हाउस पहुंचेगी। जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से करौली हिंसा के दौरान उपजे हालातों पर भी चर्चा करेंगी। राजे दोपहर 2 बजे करौली से रवाना होकर गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला (Colonel Kirori Singh Bainsla) के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके पैतृक गांव मूंडिया जाएंगी। जहां वे कर्नल बैंसला को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद वे धौलपुर के लिए रवाना होंगी। इस दौरान उनके साथ करौली-धौलपुर सांसद डॉ. मनोज राजौरिया (Manoj Rajouria) भी साथ रहेंगे।

Also Read : Drinking Water crisis in Pali District : पेयजल संकट से निपटने के लिए रेलवे चलाएगा Water Train

Also Read : Pradhan Mantri Awas Yojana : पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से मिले कर्नल राज्यवर्धन

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Bharat Mishra

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago