Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानVasudev Devnani Statement in REET Paper Leak Case माध्यमिक शिक्षा बोर्ड चेयरमैन...

Vasudev Devnani Statement in REET Paper Leak Case माध्यमिक शिक्षा बोर्ड चेयरमैन को करें बर्खास्त

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, अजमेर:

Vasudev Devnani Statement in REET Paper Leak Case : राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वासुदेव देवनानी ने रीट पेपर लीक मामले में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डी.पी जारोली को बर्खास्त करने की मांग की। इसके साथ ही देवनानी ने कहा कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच भी होनी चाहिए।

उन्होेंने कहा कि अब तो एसओजी ने भी इस बाद को मान लिया है की रीट पेपर लीक हुआ था। ऐसे में राज्य सरकार इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। और इसके साथ ही रीट परीक्षा-2021 निरस्त करने के बारे में भी सोचना चाहिए। (Vasudev Devnani Statement in REET Paper Leak Case)

गैर सरकारी व्यक्ति को बनाया गया को-आडिनेटर

देवनानी ने बोर्ड चेयरमेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड अध्यक्ष जारौली के कहने पर ही जयपुर में एक गैर सरकारी व्यक्ति को को-आडिनेटर बनाया गया। वहीं बाकी शेष जिलों में सरकारी अधिकारी ही को-आॅडिनेटर की भूमिका निभा रहे थे। वहीं इसके अलावा जयपुर में शिक्षा संकुल स्थित शिक्षा बोर्ड में प्रश्न पत्र रखवाए गए। जबकि बाकी जिलों में सरकारी ट्रेजरी या पुलिस स्टेशनों पर रखवाए गए। (Vasudev Devnani Statement in REET Paper Leak Case)

अन्य किसी बाडी से करवाए इस साल रीट परीक्षा

देवनानी ने अपने बयान में कहा कि रीट परीक्षा 2021 का पेपर लीक होने के बाद इस साल यानि रीट परिक्षा 2022 को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बजाए किसी अन्य बाडी से करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए होना चाहिए क्योंकि रीट परीक्षा 2021 में बोर्ड और उसके अध्यक्ष की भूमिका अच्छी नहीं रही है। इसके साथ ही बोर्ड की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठे हैं। इस सबको देखते हुए बोर्ड अध्यक्ष को बर्खास्त कर देना चाहिए।

Vasudev Devnani Statement in REET Paper Leak Case

Also Read : Four People Raped a Woman in Alwar रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, दोस्तों के साथ शेयर कर किया गैंगरेप

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular